फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inogration

सरपंच ने शुरू कराया लिंक मार्ग का कार्य

विज्ञापन
inogration
बनोट गांव में सड़क पक्की करवाने का कार्य आरम्भ करते सरपंच सहित पंच - फोटो : RSPURA
सरपंच ने शुरू कराया लिंक मार्ग का कार्य
विज्ञापन

आरएस पुरा। पंचायत रंगपुर सिद्ड़े के सरपंच कैप्टन फतेह चंद ने पंचायत के गांव बनोटा में 300 मीटर लिंक मार्ग का कार्य आरंभ कराया। इस पर पर सात लाख रुपये की लागत आएगी। सरपंच ने कहा कि बनोटा गांव के लोगों की काफी पुरानी मांग थी कि लिंक मार्ग को पक्का कराया जाए। गांव को जोड़ने वाले लिंक मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे थे, और बरसात के दिनों में सड़क पर पानी जमा होने पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता था। पंचायत चुनाव के दौरान लोगों के साथ इस मार्ग को पक्का कराने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि लिंक मार्ग पर पहले आरबीएम डाला जाएगा और फिर तारकोल डालकर सड़क को पक्का करवाया जाएगा। आने वाले दिनों में पंचायत के अधीन सभी गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलने पर पंचायत को आरएस पुरा क्षेत्र की मॉडल पंचायत के रूप में विकसित किया जाए। इस दौरान पंच लवली शर्मा, रीता देवी, दिव्या देव, खजान चंद, तिलकराज, जनकराज, चरणदास, कालीदास, जितेंद्र कुमार, देशराज सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed