{"_id":"05990dfddfb2652d6ddff08f82acedbe","slug":"inland-water-transport-also-benefitial-for-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्देशीय जल परिवहन से रियासत को भी लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्देशीय जल परिवहन से रियासत को भी लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीरवार को श्रीनगर में इंडियन रोड कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए कहा कि अंतर्देशीय जल परिवहन पर देशभर में एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के यहां क्रियान्वित होने पर रियासत भी लाभान्वित होगी। रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही खनन से निकलने वाले बालू का उपयोग भी अन्य परियोजनाओं में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
19 साल के अंतराल के बाद हुए सम्मेलन में गडकरी ने कहा कि परियोजनाएं तय समय पर ही पूरी होनी चाहिए। इससे परियोजनाओं की लागत नहीं बढ़ेगी। साथ ही उनके बीच में लटकने का खतरा नहीं रहेगा। कहा कि गलत नीतियों के कारण हजारों परियोजनाएं बीच में ही रुकी पड़ीं हैं। उन्होंने इस प्रकार की प्रवृत्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन
कहा कि परियोजनाओं की लागत को कम किया जाना चाहिए लेकिन इसके लिए निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर राज्य के आरएंडबी मंत्री सैय्यद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन