फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   initiatives of talk with second line leaders of separatists in kashmir

अलगाववादियों के उदारवादी धड़े से केंद्र की वार्ता की हो रही पहल

Wed, 14 Jun 2017 08:09 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 14 Jun 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
initiatives of talk with second line leaders of separatists in kashmir
अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : File Photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन कश्मीर के तहत अब अलगाववादियों के उदारवादी धड़े से वार्ता की पहल हो रही है। केंद्र ने साफ कर दिया है कि वार्ता बिना शर्त और संविधान के दायरे में होगी। कश्मीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए अलगाववादी विचारधारा के लोगों से बातचीत रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ महीनों में कश्मीर समस्या के स्थायी समाधान का दावा किया है। समाधान की दीर्घकालिक रणनीति के तहत आतंकियों को घेरकर समाप्त करने, उपद्रवियों पर सख्ती और घुसपैठ पर पूरी तरह रोक के लिए कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


कम उम्र के पत्थरबाजों की काउंसिलिंग और पेशेवर पत्थरबाजों पर पीएसए लगाने की रणनीति पर भी अमल किया जाना है। इसी रणनीति के दूसरे चरण में अलगाववादियों से वार्ता होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत में शामिल नहीं होंगे यासिन मलिक और गिलानी

initiatives of talk with second line leaders of separatists in kashmir
अलगाववादी नेता यासिन मलिक - फोटो : File Photo

शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक को केंद्र से बातचीत में सैयद अली शाह गिलानी और यासीन मलिक के गुट को शामिल नहीं किया जाएगा। कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान से पैसे लेने के आरोप में ये दोनों नेता फंसे हैं।

अलगाववादी शब्बीर शाह पर एनआईए का शिकंजा कसने वाला है। गिलानी के दामाद से पूछताछ हो रही है। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक गिलानी से पूछताछ के लिए पर्याप्त आधार मिल गया है। अब किसी भी दिन गिलानी से पूछताछ हो सकती है।

एनआईए जांच में पाकिस्तान से धन लेने वाले हुर्रियत नेताओं को अलग-थलग करने की रणनीति के तहत दूसरी पंक्ति के नेताओं को वार्ता में तरजीह देने की रणनीति है। 

मीरवाइज के संपर्क में पीडीपी के नेता

initiatives of talk with second line leaders of separatists in kashmir
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : file photo

सूत्रों के अनुसार अलगाववादियों के उदारवादी गुट के मीरवाइज उमर फारूक और उनके करीबियों से अब तक एनआईए जांच में पूछताछ नहीं हुई है। अगर मीरवाइज इस जांच घेरे से बचते हैं तो उनसे केंद्र की बातचीत संभव है। केंद्र की सलाह पर पीडीपी के कुछ नेताओं की मीरवाइज से इस बाबत बातचीत हुई है। रणनीति के तहत केंद्र सरकार कश्मीर पर संविधान के दायरे में वार्ता कर हर तरह की विचारधारा से सलाह का लचीला रुख दिखा सकती है। 

भटके युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

initiatives of talk with second line leaders of separatists in kashmir
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री के 80 हजार करोड़ के विशेष पैकेज को त्वरित गति से लागू कर रोजगार के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। पैकेज के लगभग 25 हजार करोड़ को विभिन्न मंत्रालयों ने मंजूरी दे दी है। राशि का आवंटन भी हो रहा है। इसके साथ ही सेना, सुरक्षा बलों और पुलिस में भी कश्मीरी युवाओं की भर्ती के लिए अभियान चलाया जाना है। कौशल विकास कर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाना है, ताकि बेरोजगारी में दिहाड़ी के लालच में पत्थरबाज बनने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed