{"_id":"6131a1fbd3cd6f1f89173f93","slug":"infrastructure-will-be-strengthened-in-nine-border-districts-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नौ सीमांत जिलों में मजबूत होगा आधारभूत ढांचा, ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नौ सीमांत जिलों में मजबूत होगा आधारभूत ढांचा, ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार
Fri, 03 Sep 2021 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:48 AM IST
सार
जम्मू संभाग के पांच और कश्मीर के चार जिलों को सीमांत क्षेत्र विकास योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सीमांत जिलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने सीमांत क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत अगले चार सालों के लिए ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार किया है। कुल मिलाकर 16722.40 लाख की राशि खर्च करने की योजना बनाई गई है। कार्य योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों में सड़कों के मजबूत नेटवर्क के अलावा सरकारी स्कूलों व खेल का ढांचा मजबूत करनेे अलावा सामुदायिक भवन व अन्य जन सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के पांच जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ, पुंछ, राजोरी को सीमांत जिलों में शामिल किया गया है। जबकि कश्मीर के चार जिलों में बडगाम, बांदीपोरा, बारामुला और कुपवाड़ा को सीमांत क्षेत्र विकास योजना में शामिल किया गया है। योजना के तहत जम्मू जिले में 2555 लाख, सांबा में 740 लाख, कठुआ में 510, पुंछ में 1869, राजोरी जिले में 2426 लाख की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
बडगाम में 202 लाख, बांदीपोरा में 759, बारामुला में 1962 लाख की राशि खर्च होगी। कुपवाड़ा में 2894 लाख की राशि खर्च करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 325 लाख, जल शक्ति विभाग की तरफ से 1450 लाख और आवास एवं शहरी विकास विभाग की तरफ से 650 लाख की राशि योजना के अंतर्गत आधारभूत ढांचे की मजबूती के लिए खर्च की जाएगी। आदर्श गांवों पर 106 लाख की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन