फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Information sought in the name of help, withdraw Rs 5.85 lakh from the account

मदद के नाम पर मांगी जानकारी, खाते से निकाले 5.85 लाख रुपये

विज्ञापन
Information sought in the name of help, withdraw Rs 5.85 lakh from the account
बाड़ी ब्राह्मणा। खाते से काटे गए फंड को वापस दिलाने के नाम पर एक बैंक के खाता धारक के अकाउंट से 5 लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ओटीपी पूछकर कई बार में ये रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए। खाता धारक ने इस संबंध में बैंक में शिकायत करने के साथ ही थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा डोगरा कॉलेज रोड पर इरफान अहमद रहते हैं। उनका अकाउंट बाड़ी ब्राह्मणा स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में हैं। एक सप्ताह पहले उनके खाते से बैंक ने 590 रुपये काट लिए। इसके मैसेज में लिखा गया कि उनके डेबिट कार्ड का वार्षिक शुल्क काटा गया है। बाड़ी ब्राह्मणा शाखा ने उन्हें 45 दिन में पैसा वापस देने की बात कही। इस पर वह वीरवार सुबह जम्मू के बाहु प्लाजा शाखा में शिकायत करने गए। यहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें यहां एक मेल भेजने और फोन नंबर-022-71375288 पर बात करने को कहा गया। इरफान अहमद ने फोन पर बात की लेकिन वहां दूसरा नंबर-08061865200 बताया गया। इस पर भी उनकी बात नहीं हो पाई। रात करीब नौ बजे उन्होंने गूगल पर सर्च करके सांबा एक्सिस बैंक का नंबर लिया जो 9832899824 दर्ज था। इस पर बात करने पर उन्हें 9004676782 से वापस फोन आ गया और खाते का पैसा वापस करने की बात की। इस नंबर से फोन करने वाले ने उन्हें यह बताया कि उनके अकाउंट को लेकर ऐसी व्यवस्था कर दी जा रही है जिससे उनका पैसा फिर कभी नहीं कटेगा।
विज्ञापन

इस तरह से उसने उनसे अकाउंट की पूरी जानकारी हासिल कर ली और कुछ ही देर में उनके खाते से दो बार 2-2 लाख रुपये, दो बार, एक लाख, 30 हजार और अन्य तरीके से कुल 5 लाख 85 हजार 927 रुपये निकाल लिए। पहली बार में पैसा निकलते ही उन्हें आशंका हुई कि उनके खाते से रुपये निकल रहे हैं उन्होंने बैंक शाखा के हेड अनिल को सूचित किया और एकाउंट लॉक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इरफान अहमद ने इस संबंध में बैंक में जाकर खाते से पैसे निकलने की शिकायत दर्ज कराई। दूसरी तरफ खाते से निकाले गए रुपये के संबंध में बाड़ी ब्राह्मणा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ अर्जुन सिंह चिब का इस संबंध में कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही उसे साइबर सेल को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed