इस नवरात्र मां के भक्तों पर महंगाई की मार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्चीस सितंबर से शुरू हो रहे मां भगवती के शारदीय नवरात्र के लिए बाजारों में हलचल दिखना शुरू हो गई है। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कुछ दिनों तक व्यापार प्रभावित रहा था। वहीं श्राद्ध के चलते भी बाजारों और व्यापार पर असर पड़ा। शारदीय नवरात्र के शुरू होते ही व्यापारी अच्छे व्यापार की उम्मीद कर रहे हैं।
दूसरी ओर बाढ़ के कारण मां के भक्तों को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है। पिछले छह महीनों के दौरान में इस बार फिर से
पूजा सामग्री से लेकर खाद्य सामग्री तक के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है।
नवरात्र के दिनों में की जाने वाली पूजा-अर्चना के दौरान इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री जैसे- घी, हवन, तिल का तेल, नारियल और खाने के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाली व्रत सामग्री के दाम बढ़ने के बावजूद मां के भक्तों को अपनी आस्था को बरकरार रखने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
कई गुना बढ़े पूजा के सामानों के दाम
कनक मंडी के होलसेल व्यापारी शेखर ने बताया कि पिछले छह महीनों में पूजा सामग्री से लेकर व्रत के खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि जो चीज पहले सौ रुपये की मिलती थी वह अब एक सौ बीस रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये के बीच हो गई है।
शेखर ने बताया कि हवन, नारियल, घी, तिल का तेल, सिंघाड़े का आटा और अन्य सामान के दाम भी बढ़े हैं। इसके अलावा दूध, दही, पनीर, खोया और फलों के दाम भी बढ़े हैं। मिठाई का व्यवसाय करने वाले वेयर हाउस के तरसेम लाल ने बताया कि दूध का दाम तीस पैंतीस रुपये प्रति किलो चल रहा है, जबकि दही का दाम चालीस रुपये प्रति किलो है।
जानिए, कितने बढ़े पूजन और खाद्य सामग्री के दाम
प्रति किलो प्रति किलो
हवन 80-100 रुपये 70 रुपये
कच्चा नारियल 30-35 रुपये पर पीस 18-21
सूखा नारियल 150 रुपये किलो 90 रुपये
तिल का तेल 140 रुपये एक लिटर की बोतल 100
घी 400 रुपये किलो 380 रुपये
साबूदाना 100-120 रुपये किलो 80 रुपये
स्वांक के चावल 100-120 रुपये किलो 80- 90 रुपये
सिंघाड़े का आटा 140 रुपये किलो 75-80 रुपये
दड़ऊ का आटा 100 रुपये किलो 75 रुपये
दूध 35-40 रुपये किलो 30-32रुपये
दही 40 रुपये 40 रुपये
खोया 220 रुपये किलो 200 रुपये
पनीर 200 रुपये किलो 200 रुपये
आलू 35 रुपये किलो 25-30 रुपये