फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   infiltration of 18 terrorists in Kashmir

अप्रैल में 18 आतंकियों ने कश्मीर घाटी में की घुसपैठ

Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
infiltration of 18 terrorists in Kashmir
भारत-पाक न‌ियंत्रण रेखा - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ पर अंकुश नहीं लग पा रहा। बीते अप्रैल महीने में ही एलओसी पार से कम से कम 18 आतंकी घुसे थे। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इनमें से तीन को मार दिया गया है। हालांकि, घाटी में घुसपैठ करने वाले आतंकियों की संख्या को लेकर सेना और आधिकारिक स्रोतों के बीच मतभेद है।
विज्ञापन


हाल ही मेें हुई सुरक्षा व अन्य एजेंसियों की बैठक में जहां आधिकारिक सूत्रों ने घुसपैठ करने वाले आतंकियों की संख्या 18 बताई। वहीं, सेना ने यह संख्या 10 बताई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक घाटी में घुसपैठ करने वाले 12 आतंकियों ने एलओसी से लगे दार्दपोरा गांव से घुसपैठ की।
विज्ञापन


वहीं, छह अन्य आतंकियों ने 17 अप्रैल को लोलाब की तरफ से घुसपैठ की। सेना का दावा है कि सिर्फ 10 आतंकियों ने ही घुसपैठ की थी, जिसमें से उन्होंने तीन को मार गिराया था। उनके मुताबिक इन आतंकियों ने 21 अप्रैल को कुपवाड़ा जिले के लोलाब से घुसपैठ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने बताया कि उन्हें इन आतंकियों के आने की टिप मिली थी, उसके बाद सैन्य कार्रवाई की गई। हालांकि, जम्मू से घुसपैठ को लेकर दोनों पक्ष एकमत थे। इसके मुताबिक आतंकियों ने तीन बार जम्मू की तरफ से घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन, सेना ने उनके इरादों को विफल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed