{"_id":"62bb025b1c46e707ba3c2b4f","slug":"infiltration-failed-in-keran-sector-of-kupwara-kashmir-two-terrorists-killed-on-loc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Infiltration Foiled: घुसपैठ की साजिश नाकाम, कुपवाड़ा के बिच्छू में सेना ने मार गिराए दो आतंकी, हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Infiltration Foiled: घुसपैठ की साजिश नाकाम, कुपवाड़ा के बिच्छू में सेना ने मार गिराए दो आतंकी, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Tue, 28 Jun 2022 07:00 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 Jun 2022 07:00 PM IST
सार
सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है, जबकि दो आतंकी वापस भाग गए। मारे गए आतंकियों के पास से छह एके-47 राइफल, चार ग्रेनेड, मैग्जीन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : साकिब नबी
विस्तार
कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम किया है। केरन सेक्टर में एलओसी(नियंत्रण रेखा) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात केरन सेक्टर के बिच्छू इलाके में आतंकियों के एक समूह ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हलचल देख सतर्क जवानों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद आतंकियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है, जबकि दो आतंकी वापस भाग गए। मारे गए आतंकियों के पास से छह एके-47 राइफल, चार ग्रेनेड, मैग्जीन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।