फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   infiltration bid unsuccesful from Line of control in kashmir

जम्मू-कश्मीरः LoC पर जबरदस्त मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दो जवान भी हुए शहीद

Sun, 21 May 2017 03:11 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 21 May 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
infiltration bid unsuccesful from Line of control in kashmir
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : File Photo

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने शनिवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान दो आतंकी ढेर किए गए जबकि सेना के दो जवान भी शहीद हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा जिले से सटी एलओसी के नौगाम सेक्टर में शनिवार को आतंकियों का एक दल घुसपैठ कर रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान सेना ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इलाके में संदिग्ध हलचल दिखने पर जवानों ने आतंकियों को ललकारा, जिस पर आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने आतंकियो को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया, जबकि इस कार्रवाई में सेना के दो जांबाज शहीद हो गए।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सेना के दो जवान घायल हुए थे जिन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इलाके में छिपे अन्य आतंकियों की तलाश के लिए पड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंदवाड़ा ऑपरेशन में लगाए गए पैरा कमांडोज

infiltration bid unsuccesful from Line of control in kashmir
सर्च ऑपरेशन के दौरान मौजूद जवान - फोटो : File Photo
वहीं दूसरी ओर कुपवाड़ा के हंडवाड़ा इलाके में शनिवार सुबह घुसपैठ कर आए कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर सेना की 6 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया।

ऑपरेशन को जल्द खत्म करने के लिए पैरा कमांडोज की टीम को भी लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी घने जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए हैं लेकिन सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियारों का जखीरा बरामद

infiltration bid unsuccesful from Line of control in kashmir
terrorist - फोटो : Demo Photo
सुरक्षा बलों ने शनिवार को कुपवाड़ा जिले के केरन में हथियारों का जखीरा बरामद किया। 

एक सर्च आपरेशन के तहत सेना ने केरन इलाके से दो एके  राइफल्स, दो पिस्टल, 20 पिस्टल मैगजीन और इसके 27 राउंड, 20 एके राइफल्स की मैगजीन और 600 राउंड, एक चाकू, एक दूरबीन और एक बिजली का तार बरामद किया गया है। सेना ने इस संबंध में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed