फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   infiltration bid foiled in uri sector, five terrorist gun down

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने आए 5 आतंकी ढेर

Sat, 04 Jul 2015 03:43 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
infiltration bid foiled in uri sector, five terrorist gun down

अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन ही कश्मीर सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार यात्रा को निशाना बनाने के इरादे से भारतीय सीमा में दाखिल हुए आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया है। जिस दिन अमरनाथ यात्रा शुरू हुई यानी वीरवार, उसी दिन रात को आतंकी सीमापार करे भारत में दाखिल हुए।

विज्ञापन


सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया और मुठभेड़ में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ऊड़ी सेक्टर के बोनियार इलाके में आतंकियों के एक ग्रुप द्वारा घुसपैठ की गई जिसके बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। इलाके में अभी भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 7 से 8 आतंकियों के एक दल द्वारा इलाके की सालार पोस्ट के करीब गुरुवार देर रात घुसपैठ करने में सफल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना का एक जवान भी घायल

infiltration bid foiled in uri sector, five terrorist gun down

शुक्रवार सुबह सेना की पेट्रोल‌‌िंग पार्टी को इलाके में चोटाली गांव के करीब कुछ हरकत देखने को मिली। इलाके में तैनात सेना के चौकस जवानों द्वारा ललकारा गया और इस बीच भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने जवानो पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिसके बाद आतंकियों और सेना के बीच एक भीषण मुठभेड़ शुरू हुई।

इलाके में इस मुठभेड़ के दौरान 5 आतंकियों के मारे जाने के साथ साथ सेना के एक जवान के घायल होने की खबर है। अधिकारिक तौर पर अभी तक 3 आतंकी के मारे जाने की पुष्टि पर हुई है। सेना के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के अनुसार बाकी के आतंकियों द्वारा नजदीक के जंगलों में पनाह ली हुई है।

वहीँ आखरी खबरें मिलने तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed