फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   infiltration bid foiled in samba sector

सांबा में सीमा से गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ जारी

Tue, 20 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा Updated Tue, 20 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
infiltration bid foiled in samba sector
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खराब मौसम की आड़ में आतंकी घुसपैठ की बड़ी कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। पांच घुसपैठियों को समूह को ऐन मौके पर खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन


इस बीच एक घुसपैठिए को बीएसएफ ने काबू कर लिया। पाकिस्तानी सेना का हिस्सा रह रहे घुसपैठिए के कब्जे से पांच सौ के दो नोट, दो नेशनल आईकार्ड, एक छोटा चाकू, लाहौर कैंट सीएमए लिखे कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर मुख्यालय के अनुसार सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि रामगढ़ सेक्टर में पांच संदिग्ध लोगों की हलचल देखी गई। जवानों ने इन लोगोें को ललकारा और इन पर गोलाबारी की। वे वापस भागने में कामयाब हो गए। इलाके में काफी धुंध और सरकंडा (झाड़ियां) उगा हुआ है। आतंकी इसी का लाभ उठाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पाक आर्मी में काम कर चुका है गिरफ्तार घुसपैठिया'

infiltration bid foiled in samba sector
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
वहीं कुछ देर के बाद एक और संदिग्ध व्यक्ति की हलचल देखी। वह 50 मीटर तक भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुका था। जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह कहीं पर छिप गया। जवानों ने एहतियातन उस क्षेत्र में कुछ फायरिंग की, जहां वह छुपा हुआ था। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई।

कुछ देर के बाद फिर से वह देखा और इस बार जवानों ने उसे जिंदा दबोच लिया। शुरूआती जांच में घुसपैठिए की पहचान मोहम्मद बख्श 75 पुत्र फिरोजदीन निवासी गांव गंडियाल, तहसील परसरूर जिला सियालकोट पाकिस्तान बताई गई है।

पूछताछ में उसने यह भी बताया है कि वह पाकिस्तानी आर्मी में काम कर चुका है। इस समय वह सेना का पेंशनर है। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ सेक्टर में ही पाकिस्तान ने 80 मीटर लंबी सुरंग खुदवाकर आतंकियों की कुछ दिन पहले घुसपैठ कराई थी। तीन आतंकियों को बीएसएफ के जवानों ने ढेर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed