{"_id":"57c5a8084f1c1b453b2caffa","slug":"infiltration-bid-foiled-in-rajouri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तान की फायरिंग में जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तान की फायरिंग में जवान शहीद
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
घुसपैठ की कोशिश नाकाम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के पलांवाला सेक्टर में देर शाम सीमा पार से फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
पाक सेना की ओर आतंकियों की घुसपैठ के लिए कवर फायर करने की आशंका जताई जा रही है। कश्मीर में हालात सामान्य होने की दिशा में आतंकियों ने भी घुसपैठ की कोशिशें तेज कर दी हैं।
भारत-पाक एलओसी पर पलांवाला छंब सेक्टर के कैरी बटल फारवर्ड पोस्ट पर घुसपैठ कराने के लिए पाक सेना ने फायरिंग की। हालांकि फायर की संख्या कम थी।

सीमा के सभी सेक्टर में हाईअलर्ट
मुठभेड़
- फोटो : PTI
घुसपैठ की आशंकाओं के कारण भारतीय सेना पहले से पूरी तरह से अलर्ट थी। सीमा पर हलचल होते ही जवानों ने चेतावनी दी। हलचल जारी रही और जवानों ने पोस्ट से बाहर आकर घुसपैठियों का रोकने के लिए फायर किए।
इस बीच, सीमा पार से भी फायर शुरू हो गया। इस फायरिंग में सेना की राज बटालियन के जवान राजेंद्र सिंह निवासी चुरू राजस्थान शहीद हो गए। उनके सीने में गोली लगी, जबकि अन्य जवान घायल हो गया।
इस बीच भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार घुसपैठ को रोकने के लिए जवान शहीद हुआ है। घुसपैठ नहीं हुई है और शहीद जवान का शव पलांवाला के स्थानीय अस्पताल में रखा गया। एलओसी और आईबी पर पूरी तरह अलर्ट जारी कर दिया गया है।