{"_id":"5814c65b4f1c1b1f66bc18d0","slug":"infiltration-bid-foiled-in-hiranagar-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हीरानगर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाक गोलाबारी में महिला और जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरानगर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाक गोलाबारी में महिला और जवान जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 29 Oct 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से एन पहले तक सरहद और एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक गोलाबारी से हालात तनावपूर्ण बने रहे। केरन सेक्टर में पाक गोलाबारी से एक महिला नागरिक और बीएसएफ का जवान जख्मी हो गया।
कठुआ के हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिश हुई जिसे नाकाम कर दिया गया। आरएस पुरा सेक्टर में आठ पोस्टों को निशाना बनाकर गोलाबारी हुई।
बीएसएफ और सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का धुआंधार जवाब दिया। गोलाबारी से प्रभावित ज्यादातर इलाके खाली हो गए हैं। कुछ और कुनबों का सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने का सिलसिला शनिवार की शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
टंगधार, केरन और मच्छेल सेक्टर में पिछले 24 घंटों के दौरान पाकिस्तान ने तीन मर्तबा सीजफायर का उल्लंघन किया। शुक्रवार को तंगधार, देर रात मच्छेल सेक्टर और शनिवार को केरन सेक्टर पर पाकिस्तान ने गोले बरसाए।

रोशनी के गोलों की मदद से घुसपैठ हुई नाकाम
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
केरन सेक्टर में दोपहर और शाम को डेढ़ घंटे लगातार गोलाबारी की गई। गोलाबारी की चपेट में आने से घायल हुई महिला को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, हालांकि अग्रिम चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवान को गंभीर रूप से घायल होने पर भी निकाला नहीं जा सका। पाकिस्तान की ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी का सिलसिला जारी था।
कठुआ के हीरानगर सेक्टर की पहाड़पुर चौकी के सामने से शनिवार तड़के घुसपैठ की कोशिश की गई जिसे रोशनी की गोले दागकर नाकाम किया गया। पाकिस्तानी रेंजरों ने पहले कवर फायर दिया और उसके बाद दो घंटे लगातार मोर्टार दागे। एलओसी पर पुंछ के मनकोट सेक्टर में लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने गोलाबारी जारी रखी।
दोपहर दो बजे पाक सेना ने गोलाबारी शुरू की जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। आईबी पर सांबा और एलओसी पर राजोरी जिले में शांति बनी रही। इसके बावजूद एहतियातन ग्रामीण सुरक्षित स्थानों में पनाह लिए हुए हैं।