फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Infiltration bid foiled in Gurez

नहीं माना पाक, लगातार तीसरे दिन की फायरिंग

Fri, 18 Jul 2014 05:58 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
Infiltration bid foiled in Gurez

शुक्रवार को एक बार फिर से उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीज फायर का उल्लंधन करते हुए एलओसी के पास उत्तरी कश्मीर में गुरेज सेक्टर में फायरिंग की।

विज्ञापन


बुधवार से जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर की दो पोस्ट पर भी पाक रेंजर्स लगातार फायरिंग कर रहे हैं। जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो चुका है।

बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए सीमा पार से आतंकियों  की भारतीय सीमा में आने की तैयारी में हैं। आतंकियों को भारत में दाखिल होने के लिए यह कवर फायर दिया गया हो।

विज्ञापन

भारतीय जवानों ने द‌िया मुंह तोड़ जवाब

Infiltration bid foiled in Gurez

इस इलाके में गुरूवार रात से लगातार इलाके में पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की जा रही है। शुक्रवार सुबह भी पाक‌िस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की गई। सेना के सूत्रों का कहना है क‌ि इस गोलीबारी में किसी के ‌हताहत होने की खबर नहीं है।

इस बारे में रक्षा मंत्रालय से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन से बात नहीं हो पाई। गुरेज पोस्ट के बगटोर इलाके में रात भर फायर‌िंग की जाती रही। भारतीय जवानों ने भी पाक‌िस्तानी रेंजर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया।

कोई हताहत नहीं हुआ

Infiltration bid foiled in Gurez

अभी इस बात की पुष्ट‌ि नहीं हो सकी है क‌ि यह गोलीबारी पाक‌िस्तानी सेना की तरफ से की गई है या पाक‌िस्तानी सीमा में छ‌िपे घुसपैठ‌ियों ने। रातभर हुई गोलीबारी में किसी भारतीय जवान या नागर‌िक के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

अनुमान है क‌ि आतंक‌ियों को सीमा पार कराने के ल‌िए यह फायर‌िंग की गई हो। सूत्रों का कहना है क‌ि बर्फबारी शुरू होने से पहले सीमा पार से भारी संख्या में आतंकी भारतीय सीमा में आने को तैयार हैं।

विज्ञापन

चुनाव में आतंक फैलाने की साज‌िश

Infiltration bid foiled in Gurez

घाटी में होने वाले चुनावों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के ल‌िए भी सीमा पार से आतंकियों को भारतीय सीमा में भेजा जा रहा है।

सेना के आला अध‌िकारियों का कहना है क‌ि भारतीय सेना के जवान सीमा पर पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं और आतंक‌ियों को उनके मनसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed