{"_id":"596d98224f1c1b16098b4ab6","slug":"infiltration-bid-foiled-in-gurez-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बांदीपोरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बांदीपोरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी.अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
एलओसी पर जारी है ऑपरेशन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में मंगलवार को पाकिस्तानी साजिश की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के जिले बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में एलओसी के रास्ते हो रही घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के अंतर्गत गुरेज सेक्टर में लगने वाली एलओसी के रास्ते आतंकियों के एक दल को सेना के द्वारा घुसपैठ की कोशिश करते इंटरसेप्ट किया गया था। इस इनपुट के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों एक दल द्वारा एलओसी पर हलचल देखे जाने के बाद सेना के जवानों ने उन्हें ललकारा जिसके बाद आतंकियों द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में सेना के जवानों द्वारा आतंकियों के इस दल को घुसपैठ में नाकाम करते हुए अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों को 3 एके-47 राइफल बरामद हुई है।
विज्ञापन