नहीं माना पाक, लगातार तीसरे दिन की फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को एक बार फिर से उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीज फायर का उल्लंधन करते हुए एलओसी के पास उत्तरी कश्मीर में गुरेज सेक्टर में फायरिंग की।
बुधवार से जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर की दो पोस्ट पर भी पाक रेंजर्स लगातार फायरिंग कर रहे हैं। जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो चुका है।
बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए सीमा पार से आतंकियों की भारतीय सीमा में आने की तैयारी में हैं। आतंकियों को भारत में दाखिल होने के लिए यह कवर फायर दिया गया हो।
भारतीय जवानों ने दिया मुंह तोड़ जवाब
इस इलाके में गुरूवार रात से लगातार इलाके में पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की जा रही है। शुक्रवार सुबह भी पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की गई। सेना के सूत्रों का कहना है कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इस बारे में रक्षा मंत्रालय से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन से बात नहीं हो पाई। गुरेज पोस्ट के बगटोर इलाके में रात भर फायरिंग की जाती रही। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया।
कोई हताहत नहीं हुआ
अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह गोलीबारी पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई है या पाकिस्तानी सीमा में छिपे घुसपैठियों ने। रातभर हुई गोलीबारी में किसी भारतीय जवान या नागरिक के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
अनुमान है कि आतंकियों को सीमा पार कराने के लिए यह फायरिंग की गई हो। सूत्रों का कहना है कि बर्फबारी शुरू होने से पहले सीमा पार से भारी संख्या में आतंकी भारतीय सीमा में आने को तैयार हैं।
चुनाव में आतंक फैलाने की साजिश
घाटी में होने वाले चुनावों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए भी सीमा पार से आतंकियों को भारतीय सीमा में भेजा जा रहा है।
सेना के आला अधिकारियों का कहना है कि भारतीय सेना के जवान सीमा पर पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं और आतंकियों को उनके मनसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।