{"_id":"61d9ad59a069cc26f724ce3c","slug":"infection-started-increasing-rapidly-in-jammu-and-kashmir-five-including-former-mlc-died-health-department-increased-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"corona update: जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ने लगा संक्रमण, पूर्व एमएलसी समेत पांच की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
corona update: जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ने लगा संक्रमण, पूर्व एमएलसी समेत पांच की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जांच
Sun, 09 Jan 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:44 AM IST
सार
प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच स्थिति दिन प्रतिदिन खतरनाक होती जा रही है। रोज सभी जिलों में लगातार मरीजों के बढ़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। शनिवार को 24 घंटे में 655 नए संक्रमित मिले। जम्मू जिले में सर्वाधिक 236 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना बढ़ते केसों के बीच मास्क लगाकर चलते लोग।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर की आशंका के बीच मौजूदा परिस्थितियां खतरनाक होती जा रही हैं। पूर्व एमएलसी समेत पांच की मौत हो गई। प्रदेश में शनिवार को नए 655 संक्रमित मिले, जिसमें जिला जम्मू में सर्वाधिक 263 मामले हैं और ये पिछले सात माह बाद आए हैं।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू में शनिवार को पलोड़ा निवासी एक 76 वर्षीय व्यक्ति और नानक नगर निवासी 82 वर्षीय महिला को मृत लाया गया। दोनों कोविड से संक्रमित थे और घर पर ही उपचार ले रहे थे, लेकिन हालत अधिक बिगड़ने पर उनकी घर पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू में एक पूर्व एमएलसी चौधरी फतेह मोहम्मद (97) की भी कोविड संक्रमण से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। शहर के लगभग सभी हिस्सों में संक्रमित मामले मिल रहे हैं। कश्मीर में भी दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में मौजूदा कोविड संक्रमण से जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित है।
विज्ञापन
यहां आशंका है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार हो गया है। शनिवार को बारिश के बावजूद सर्वाधिक मामले मिले, जिससे आगामी दिनों में मौसम साफ रहने पर और अधिक संक्रमित मामले मिलने की आशंका है( जम्मू में मिले कुल संक्रमित मामलों में से 257 स्थानीय स्तर के हैं।
जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 968 पहुंच गया है, जो सबसे अधिक है। श्रीनगर में भी संक्रमण मामलों में उछाल आया है और यह 133 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा बारामुला में 41, बडगाम में 46, उधमपुर में 17, राजोरी में 14, डोडा में 10, कठुआ में 26, सांबा में 12, पुंछ में 31 और रियासी में 15 मामले मिले हैं।
प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 2982 पहुंच गए हैं। अब तक जम्मू-कश्मीर में 4537 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। इस बीच प्रदेश में 162 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।