फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएसएफ ने इंडिया की जीत के लिए की दुआएं, भारत-पाक सीमा पर जश्न के लिए पहुंच रहे हैं पर्यटक

Sun, 16 Jun 2019 05:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 16 Jun 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
indvpak india vs pakistan live scorecard and updates world cup 2019 bsf gives best wishes
विश्व कप को लेकर बीएसएफ जवानों ने लगाया भारत माता के जय का नारा - फोटो : ANI
विश्व कप 2019 का सबसे बड़ा मुकाबला शुरू हो चुका है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है। इस मैच को लेकर देश में जहां पूरी तरह से गहमागहमी बनी हुई है वहीं देश की सरहदों पर तैनात जवानों में भी भारी जोश देखने को मिल रहा है। जम्मू में बीएसएफ के जवानों ने भी भारत की जीत के लिए कामना की है। जम्मू के आरएस पुरा स्थित सुचेतगढ़ फर्स्ट लाइन पर जवानों ने इस मैच को लेकर जश्न मनाया। वहीं यहां आने वाले पर्यटकों में भी आज के मैच को लेकर भारी जोश दिखा। उधर पाकिस्तान की तरफ से भी भारी संख्या में पर्यटक सीमा पर पहुंचकर जश्न मना रहे हैं। 

आगे की तस्वीरों में देखें जश्न...

indvpak india vs pakistan live scorecard and updates world cup 2019 bsf gives best wishes
समाचार लिखे जाने तक भारत ने 24 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा (126) और विराट कोहली (26) क्रीज पर मौजूद हैं।
indvpak india vs pakistan live scorecard and updates world cup 2019 bsf gives best wishes
इस बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी दो बार रन आउट के सुनहरे मौके गंवा चुके थे। एक बार आंख जमने के बाद रोहित ने गेयर शिफ्ट करते हुए 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित की यह मौजूदा विश्व कप और वन-डे इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरी फिफ्टी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indvpak india vs pakistan live scorecard and updates world cup 2019 bsf gives best wishes
इस महामुकाबले में दोनों ही टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। चोटिल शिखर धवन की जगह विजय शंकर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी टीम में स्पिनर्स को जगह दी है।

 
विज्ञापन
indvpak india vs pakistan live scorecard and updates world cup 2019 bsf gives best wishes
इन सब के बीच मौसम भी पूरे मैच में काली नजर बनाए हुए है। फिलहाल मैनचेस्टर में जरूर बारिश नहीं हो रही है, लेकिन एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात 8 और रात 9 बजे बारिश का पूर्वानुमान है। बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें हर बार भारत ही जीता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed