{"_id":"596274b14f1c1b6c4e8b470e","slug":"industrial-areas-will-get-24-hrs-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्रीयल क्षेत्रों को मिलेगी 24 घंटे बिजली: उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्रीयल क्षेत्रों को मिलेगी 24 घंटे बिजली: उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
डा. निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. निर्मल सिंह ने कहा कि सरकार ने रियासत में स्थानीय उद्योगों को विकसित करने के लिए कृत संकल्प है। राज्य के इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पावर वितरण का एक डेडिकेटेड सिस्टम लाया जा रहा है। उन्होंने राज्य में स्थानीय औद्योगिक इकाईयों को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों से जुड़े लोगों से भी सहयोग मांगा।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कहा कि बीमार इकाईयों को लाभदायक इकाईयों में तब्दील करने के लिए मुख्यमंत्री कृत संकल्प है। औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत ढांचे को अपग्रेड किया जा रहा है। ताकि उद्यमियों की बदलते वक्त के साथ बदलती जरूरतों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
डाटा सेंटर में होगा एप्लिकेशन ट्रैकिंग सिस्टम
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रेड हेड कांप्लेक्स में जिस डाटा सेंटर का उद्घाटन किया, उसमें स्थानीय काष्ठ कला का प्रयोग किया गया है। इसमें सभी औद्योगिक क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग की जाएगी। उद्योग विभाग से जुड़ी तमाम एजेंसियों के कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए एप्लिकेशन ट्रैकिंग सिस्टम भी इसमें चालू किया गया है। इससे उद्यमी जब चाहे अपनी शिकायत या अनुग्रह का स्टेटस कभी भी चेक कर सकेगा। ई-चालान के मद्देनजर इसका संपर्क यातयात विभाग से भी रहेगा। यहां से श्रीनगर और जम्मू शहरों का ट्रैफिक सिग्नलिंग सिस्टम भी मैनेज किया जा सकेगा।
विज्ञापन