फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indiscriminate firing on border

पाक का फिर दुस्साहस, सीमा पर गोलाबारी

Mon, 25 Aug 2014 02:26 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing on border

अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात पाक रेंजरों की ओर से आरएस पुरा सेक्टर की 15 और अरनिया सेक्टर की 12 चौकियों को निशाना बनाने के बाद रविवार देर रात फिर दुस्साहस दिखाया।

विज्ञापन


पाक की ओर से अरनियां सेक्टर सहित रामगढ़ के कंद्रराल, बाबा चम्बलयाल और नारायणपुर पोस्टों पर गोलाबारी शुरू कर दी गई। आरएस पुरा के पोस्टों को भी निशाना बनाकर फायरिंग की गई। देर रात खबर लिखे जाने तक लगभग तीन दर्जन पोस्टों पर सीमा पार से गोलाबारी जारी थी। इस दौरान रामगढ़ क्षेत्र में एक बच्चा सहित तीन घायल हो गए। सतर्क भारतीय जवानों ने भी तुरत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने अतरराष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ और सांबा सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी थी। ठीक इसी दौरान पाक ने एक बार फिर से आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में भी फायरिंग शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत से एक महिला की मौत्‍ा

Indiscriminate firing on border

रामगढ़ सेक्टर के नारायण पुरा और बाबा चमलियाल क्षेत्र में पाक गोलाबारी में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवानों द्वारा भी माकूल जवाब दिया जा रहा है। अंतराराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के साथ ही सेना के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है।

इससे पूर्व शनिवार रात भी पाकिस्तानी रेंजरों ने आरएस पुरा सेक्टर की 15 और अरनिया सेक्टर की 12 चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह नौ बजे तक चली गोलाबारी की दहशत में सुचेत गढ़ गांव की महिला वीरो देवी की मौत हो गई।

शनिवार रात पाकिस्तान की ओर से की गई भीषण गोलाबारी से आरएस पुरा सेक्टर के छह गांवों और अरनिया सेक्टर के आठ गांवों में मकानों में दीवारों में धंसी हुई गोलियों के निशान साफ देखे जा रहे हैं। हालांकि, गांवों को पहले ही खाली करा लेने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अरनिया सेक्टर के निकोवाल गांव में एक और त्रेवा गांव में पांच मवेशी गोलाबारी में मारे गए जबकि कई मवेशी घायल हैं। एसडीएम आरएस पुरा से कई गांवों के लोगों ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की अपील की।

खेतों में गिरे मोर्टार के शेल

Indiscriminate firing on border

सीमावर्ती सेक्टर रामगढ़ जो पिछले कई दिनों से शांत दिख रहा था। शुक्रवार की रात लगभग 7.30 बजे पाकिस्तान की तरफ से 12 चिनाब रेंजर्स ने भारत की नारायणपुर पोस्ट व रिहायशी गांवों को निशाना बना कर सुबह आठ बजे तक फायरिंग की।

सीमा के बिलकुल नजदीक गांव जस्सो चक्क, कंदराल, एसएम पुरा के लोगों ने जैसे ही गोलियों व मोर्टार शेल के गोलों की आवाज सुनी दहशत में आ गए। पलायन कर कुछ ग्रामीणों ने गांव अवताल स्थित कम्यूनिटी हाल में रात गुजारी, तो कुछ ने रामगढ़ में रात गुजारी।

दग गांव के खेतों में दो मोर्टार शेल के गोले गिरे। कुछ गोलियां गांव में लगे सफेदे के पेड़ों पर लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed