{"_id":"5910046b4f1c1b9e088514ec","slug":"indian-troops-distroyed-7-pakistani-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय सेना का करारा जवाब, उड़ा दिए 7 पाकिस्तानी बंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय सेना का करारा जवाब, उड़ा दिए 7 पाकिस्तानी बंकर
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 08 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो की एक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर पाकिस्तान की नापाक साजिश पर भारतीय सेना की ओर से विध्वंसक जवाबों की कवायद शुरू कर दी गई है। पाकिस्तान की ओर एलओसी और आईबी पर तनाव बढ़ाने की कोशिशों के बीच सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं जिसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
इसी क्रम में पाकिस्तान की ओर से नौशेरा के कलसियां सेक्टर में हुए एक सीजफायर उल्लंघन के जवाब में पाकिस्तान को हिन्दुस्तान की ओर से करारा जवाब मिल चुका है। हाल में सामने आए एक वीडियो में भारत के इस विध्वंसक जवाब की लाइव तस्वीरें सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ये वीडियो नौशेरा के कलसियां सेक्टर का है जिसमें भारतीय सेना की एंटी गाइडेड मिसाइल के जरिए 7 पाकिस्तानी बंकरों के तबाह होने की बात कही जा रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन इसमें दिख रही तस्वीरें पाकिस्तान के नापाक इरादों पर करारा जवाब जरूर हो सकती हैं।
विज्ञापन