फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian style wrestling start in katra

कटड़ा के दंगल में लगेगा विदेशी पहलवानों का तड़का

Thu, 25 Sep 2014 09:59 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
indian style wrestling start in katra
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में विदेशी पहलवान दम दिखाएंगे। कटड़ा में आगामी नौ नवंबर को दसवें रुस्तम-ए-इंटरनेशनल इंडियन स्टाइल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। कटड़ा नवरात्र फेस्टिवल न होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस दंगल को स्थगित किया गया था।
विज्ञापन


दंगल में देशभर के विभिन्न हिस्सों के अलावा बेलारूस, यूक्रेन, इंग्लैंड और पाक के पहलवान जोश दिखाएंगे। जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा के अनुसार सीमा पर हालात आगे भी सामान्य रहे तो पाक टीम को दंगल में जरूर शामिल किया जाएगा। इसके लिए गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कटड़ा में पहले नवरात्र फेस्टिवल के दौरान 28 सितंबर को रुस्तम-ए-इंटरनेशनल दंगल का आयोजन किया जाना था लेकिन बाढ़ त्रासदी के कारण टले नवरात्र फेस्टिवल में दंगल नहीं करवाने का फैसला किया गया। वीरवार को कटड़ा में कटड़ा इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन की बैठक में इस दंगल को नवंबर में करवाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल पाक के पहलवानों को भी दिया न्योता

indian style wrestling start in katra

कटड़ा में हो रहे इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दंगल में जम्मू-कश्मीर से राज्य पुलिस के बीनिया पहलवान के अलावा पंजाब से चार, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र से तीन-तीन पहलवान शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा बेलारूस, यूक्रेन और इंग्लैंड से एक-एक अंतर्राष्ट्रीय पहलवान आएगा।

मंगोलिया से भी दो पहलवानों को न्योता दिया गया है। भारत और पाक के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कटड़ा में वर्ष 2005 में रुस्तम-ए-इंटरनेशनल दंगल की शुरुआत हुई थी। इसमें लगातार आठ साल पाक से 6-7 पहलवान दंगल में शिरकत करते रहे लेकिन वर्ष 2013 में पाक सैनिकों ने भारतीय जवानों के सिर कलम करने की क्रूर घटना को अंजाम दिया था।

उसके बाद दंगल में पिछले साल पाक पहलवानों को न्योता नहीं दिया गया था। इस बार भी सीज फायर के उल्लंघन की घटनाओं को देखते हुए पाक टीम पर असमंजस बना हुआ था लेकिन अब हालात थोड़ा सामान्य होने पर पाक टीम को न्योता दिया गया है। दंगल में विजेता पहलवानों को उचित नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं, मथवार (अखनूर, जिला जम्मू) में शुक्रवार को हो रहे मथवार दंगल में पहली माली के लिए मलेर कोटला के अब्दुल गनी और भारत केसरी 2012 प्रवेश हरियाणा के बीच भिड़ंत होगी। दूसरी माली के लिए जेएंडके पुलिस के बीनिया मीन और हरियाणा के सुनील के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed