{"_id":"57fe5b3e4f1c1b762b28e074","slug":"indian-soldier-are-real-hero-rahul-roy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता राहुल राय ने कहा, 'सीमा के प्रहरी ही सच्चे हीरो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता राहुल राय ने कहा, 'सीमा के प्रहरी ही सच्चे हीरो'
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 12 Oct 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता राहुल राय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशिकी, जुनून जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाले अभिनेता राहुल राय का कहना है कि सीमा पर तैनात प्रहरी सच्चे हीरो हैं। कोई भी कलाकार पहले देशवासी है, उसके बाद कलाकार।
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के आतंकवाद को लगातार पनाह देने के लिए देश के कलाकारों को एकजुट होकर कला से पहले देश हित के बारे में सोचना चाहिए। ऐसे माहौल में पाकिस्तान के कलाकारों को भारत की सरजमीं पर कला दिखाने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए। यहां बुधवार को राहुल अपनी फिल्म ‘2016 द एंड’ के प्रमोशन पर पहुंचे थे।
उन्होंने विजयपुर के साथ जम्मू में फिल्म का प्रमोशन किया। राहुल ने कहा कि कलाकार से पहले वह देशवासी हैं। आज देशवासी अगर सुरक्षित हैं तो उन्हें समझना चाहिए कि यह सीमा पर तैनात जवानों की बदौलत है।
विज्ञापन
कई बार अपने जन्म दिन पर मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी दे चुके राहुल राय का कहना है कि शूटिंग के लिहाज जम्मू-कश्मीर से शायद कोई बेहतर लोकेशन हो, लेकिन मौजूदा हालात में फिल्म इंडस्ट्री को यहां आने में बाधा आ रही है।
उन्होंने कहा कि वह ‘2016 द एंड’ फिल्म से करीब नौ साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह आस्ट्रेलिया में थे। उनकी यह 46वीं फिल्म है। फिल्म की कहानी ड्रामा और कामेडी से भरपूर भरी है। इसमें सात दिन के भीतर दुनिया खत्म होने की खबर से चार दोस्तों की बदलती जिंदगी दिखाई गई है।
राहुल के साथ फिल्म के लेखक और निर्देशक जयदीप चोपड़ा सहित अभिनेता दिव्यांदु शर्मा भी पहुंचे थे। फिल्म चार नवंबर को देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्म में अन्य कलाकारों में हर्षद चहोपया, किकू शारदा और प्रिया बनर्जी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।