फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   indian railway polluted food served in rajdhani express

राजधानी एक्सप्रेस में परोसा जाता है गंदगी में तैयार भोजन

Sat, 28 May 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 28 May 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
indian railway polluted food served in rajdhani express
rail - फोटो : Amar Ujala

गंदगी के बीच भोजन तैयार करके राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा जा रहा है। झेलम एक्सप्रेस और टाटा मूरी के किचन की भी हालत खस्ता है। झेलम में नियमों की अनदेखी करके यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन


जम्मू रेलवे स्टेशन पर स्थित स्टालों में यात्रियों को मनमाने दामों पर सामान बेचा जा रहा है। यह सब बातें शुक्रवार को सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान समाने आईं। सीनियर डीटीम ने कार्रवाई करते हुए 51 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे सीनियर डीटीएम ने सबसे पहले झेलम एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। जहां किचन में खुले में खाने का सामान रखा हुआ था। चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। ट्रेन के स्टाफ के पास रेट लिस्ट नहीं थी और ट्रेन के अंदर एलपीजी के सिलेंडर नियमों की अनदेखी करके रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सिलेंडरों को बिना बांधे रखा गया था, जिससे बड़े हादसे की आशंका की संभावना रहती है। डीटीएम ने झेलम एक्सप्रेस पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

नाम अमूल का, सामान देशी

indian railway polluted food served in rajdhani express
न तो दस्ताने पहने थे और न ही एप्रेन और टोपी ही लगाई - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद डीटीएम राजधानी एक्सप्रेस के भोजनालय में पहुंचे, जहां रात का खाना दोपहर में ही गंदगी के बीच तैयार किया जा रहा था। कर्मचारियों ने भोजन तैयार करने के लिए न तो दस्ताने पहने थे और न ही एप्रेन और टोपी ही लगाई थी।

खाना तैयार करने का सारा सामान खुले में पड़ा था और उस पर मक्खियां मंडरा रही थीं। तैयार चावल खुले में थे। डीटीएम ने किचन स्टाफ को जमकर लताड़ लगाई और इन पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया। इसके बाद टाटा मूरी एक्सप्रेस में भी स्थिति कुछ ही पाई और इनसे डीटीएम ने 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

डीटीएम जब अपनी टीम के साथ स्टालों पर निरीक्षण कर रहे थे तो यात्रियों ने उन्हें बताया कि मनमाने दामों पर सामान बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमूल कंपनी के स्टाल पर देसी कंपनी का सामान बेचा जा रहा है और दाम अमूल कंपनी के वसूल रहे हैं।

पानी की बोतलें मनमाने दामों पर बेची जा रही है। स्टालों पर रेट लिस्ट नहीं है। डीटीएम ने पांच से ज्यादा स्टालों पर कार्रवाई करते हुए 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed