LoC पर सीजफायर उल्लंघन पर सेना का विध्वंसक जवाब, 4 पाक सैनिक ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर नौशेरा क्षेत्र के लाम सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। जवाबी कार्रवाई में सेना ने चार पाक सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार चार अन्य सैनिक घायल हुए हैं। वहीं भारतीय खेमे की तरफ किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सोमवार को पाकिस्तान ने फिर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने रविवार को लाम सेक्टर के नियंत्रण रेखा के पास बसने वाले गांवों बाबा खोड़ी, मानपुर, डनका, लंगर, कलसिया, नभ, कडाली, सेर, मकड़ी, भवानी, झांगड़ और सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे।
भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से शाम के करीब चार बजे तक रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही। प्रशासन ने एलओसी की तरफ जाने वाली सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है।
सोमवार को भी पाक ने की थी गोलाबारी, मिला मुंहतोड़ जवाब
एसडीएम नौशेरा हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे सीमावर्ती इलाकों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से सुबह की गई गोलाबारी से जंगलों में आग लग गई है। प्रशासन हर स्थिति पर नजर रख रहा है। एलओसी के पास रहने वाले ग्रामीणों से कहा गया है कि वे गोलाबारी के दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने रविवार को भी तड़के 5:50 बजे नौशेरा के लाम सेक्टर में गोलाबारी की थी। पाकिस्तान ने सेना की समता और कांची चौकी पर जमकर गोले बरसाए थे। हालांकि सेना के जवानों ने रविवार को भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था, लेकिन सोमवार को फिर गोलाबारी कर दी।