फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   INDIAN ARMY SHOT 22 TERRORISTS IN JUST 50 DAYS

साल 2017 के 50 दिन मे ही भारतीय सेना ने ढेर किये 22 आतंकवादी

Mon, 20 Feb 2017 11:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 20 Feb 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
INDIAN ARMY SHOT 22 TERRORISTS IN JUST 50 DAYS
Indian Army - फोटो : File Photo

सेना ने इस साल के पहले 50 दिनों में 22 आतंकियों को मार गिराया है। इसमें हिजबुल और लश्कर के कमांडर भी शामिल हैं। करीब छह साल बाद ऐसा हुआ, जब सेना ने इतने कम दिनों में इतने आतंकी मार गिराए। हालांकि सेना के छह जवान आतंकी घटनाओं में शहीद हुए हैं।। 

विज्ञापन


साल के शुरू होते ही आतंकी घटनाएं शुरू हो गई थीं। इसका सेना ने भी कड़ा जवाब दिया। 14 फरवरी को हंदवाड़ा के आपरेशन में एक मेजर शहीद हो गए। यहां पर तीन आतंकियों को मारा गया। इसी दिन बांदीपोरा के आपरेशन में तीन सैनिक शहीद हुए, जबकि एक आतंकी मारा गया।
विज्ञापन


चार दिन पहले 12 फरवरी को कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि सेना के दो सैनिक शहीद हुए। क्रास फायरिंग में दो नागरिकों की भी मौत हुई है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जिन आतंकियों को मार गिराया गया है। वह काफी समय से कश्मीर में सक्रिय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 दिनों में कश्मीर में करीब 50 आपरेशन

INDIAN ARMY SHOT 22 TERRORISTS IN JUST 50 DAYS
Indian Army - फोटो : File Photo

पुलिस और सेना की तरफ से इन 50 दिनों में कश्मीर में करीब 50 आपरेशन चलाए गए, जिसमें 16 आपरेशनों में 22 आतंकियों को मार गिराया गया। तीन को जिंदा पकड़ा गया है। इसके अलावा अभी तक 40 आतंकियों के मददगारों को भी पकड़ा गया है, जिसमें सबसे बड़ा नेटवर्क शनिवार को पकड़ा।

जब आतंकियों के आठ मददगारों और एक आतंकी को पकड़ा गया। यह ग्रुप हिजबुल के लिए युवाओं को भर्ती करने का काम करता था। एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार बुरहान की मौत के बाद पूरे कश्मीर में करीब 100 युवा आतंकवाद के रास्ते पर आए हैं। उनके बारे में पुलिस के पास पूरी जानकारी है।

बर्फीले तूफान में शहीद हुए थे 20 जवान

INDIAN ARMY SHOT 22 TERRORISTS IN JUST 50 DAYS
बर्फीले तूफान में शहीद हुए थे 20 जवान - फोटो : डेमो फोटो

सियाचिन ग्लेशियर के दक्षिणी हिस्से में तीन फरवरी को 20 जवान हिमस्खलन में शहीद हुए थे। कठिन परिस्थितियों में सेवा दे रहे जवानों की हमेशा अपनी जान जोखिम में रहती है। इसके बावजूद हर हाल में देश सेवा का जज्बा जवानों में भरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed