संघर्षविराम पर बनी सहमति को सेना ने बताया सकारात्मक कदम, कहा- सीमावर्ती क्षेत्रों में लौटेगी खुशहाली
संघर्षविराम पर पाकिस्तान से हुई बात को चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के जीवन में शांति लौटेगी। कुपवाड़ा और उड़ी में संघर्षविराम उल्लंघन के कारण हमारे कई नागरिक हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि घाटी में अब स्थिति काफी हद तक सामान्य है। हिंसा और पथराव की घटनाओं में कई आई है।
सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकियों की भर्ती पर उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए यह समस्या रही है। हालांकि 4-जी मोबाइल इंटरनेट सेवा की बहाली के बाद ऐसे प्रयासों में बड़ी वृद्धि नहीं हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और असामाजिक तत्वों ने हमेशा युवाओं को भ्रमित और उत्तेजित करने के लिए प्रचार का इस्तेमाल किया है। बीएस राजू ने कहा कि सेना, नागरिक प्रशासन और पुलिस के प्रयासों के जरिए जनता के साथ जुड़ने और अधिक विश्वास स्थापित करने में हम सक्षम हैं। यह प्रयास स्थानीय स्तर पर आतंकियों की भर्ती को रोकेगा।
I think the situation remains fairly normal (in Valley), I have no hesitation in saying that all the parameters of violence whether in terms of stone-pelting, agitations or bandhs, everything has seen a very distinct drop: Lt Gen BS Raju, GOC, Chinar Corps in Srinagar pic.twitter.com/36quluGEVo
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 1, 2021