फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian army killed two militants in srinagar

श्रीनगर में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Tue, 27 Oct 2015 09:27 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
indian army killed two militants in srinagar

पुलवामा के द्रुबगाम इलाके में सोमवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मार गिराए गए। उनके पास से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


देर रात तक इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। बताते हैं कि सोमवार की शाम 44 राष्ट्रीय रायफल्स तथा एसओजी की टीम पुख्ता सूचना के आधार पर इलाके में सर्च आपरेशन चला रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से जबर्दस्त फायरिंग से इलाके के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंक का दामन थाम लिया

indian army killed two militants in srinagar
कुछ देर बाद मकान से गोलियों की आवाज थम गई। इस दौरान फायरिंग में 44 आरआर के नायब सूबेदार केवीएस रेड्डी शहीद हो गए। इसके बाद सर्च आपरेशन चलाया गया तो दो आतंकियों के शव बरामद किए गए।

इनकी शिनाख्त करीमाबाद पुलवामा के आफाक उल्ला भट तथा शोपियां के अब्दुल मनान डार के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आफाक कुख्यात बुरहान वानी के ग्रुप का सक्रिय सदस्य था।

अब्दुल हाल ही में आतंकी गतिविधियों में शामिल हुआ था। वह 14 मई 2015 को आतंक की राह पर उतरा था।  सुरक्षा बलों का मानना है कि आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मकान में छिपे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed