फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian army killed two militants in shopian

शोपियां में हिजबुल के दो आतंकी ढेर

Sat, 24 Oct 2015 06:45 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
indian army killed two militants in shopian

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार को सेना और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के खांडे गुट के दो आतंकियों को मार गिराया।

विज्ञापन


मारे गए आतंकियों में गुट का सरगना आदिल खांडे निवासी इमाम साहिब भी शामिल है। दूसरे आतंकी की पहचान इरशाद अहमद निवासी मालदेरा (शोपियां) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक खबरों में तीन आतंकियों के मारे जाने की बात कही गई थी।  बाद में सेना और पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ताओं ने बताया कि उक्त दो आतंकियों के शव ही बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। मारे गए आतंकियों से हथियार भी बरामद हुए हैं। देर रात दोनों ओर से गोलाबारी बंद हो गई है।

सेना की वर्दी पहने थे आतंकी

indian army killed two militants in shopian

इलाके में एक-दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षा बलों का सर्च आपरेशन जारी है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकियों ने कश्मीरी फिरन के नीचे सेना की वर्दी पहनी हुई थी।

वीरवार शाम सुरक्षा बलों को शोपियां जिले के माजिमपोरा गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर शाम करीब चार बजे सेना की 44 राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी।आतंकियों के मारे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पथराव भी किया।

उत्तेजित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इलाके में देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed