फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian army increased surveillance along the border

गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ का प्रयास

Wed, 22 Oct 2014 08:37 AM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
indian army increased surveillance along the border

एलओसी पर बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सेना घुसपैठ कराने की फिराक में है, ताकि वह नापाक मंसूबों को अंजाम दे सके।  इसको देखते हुए भारतीय सेना ने चौकसी कड़ी कर दी है। पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

विज्ञापन


आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर पुलिस के रडार पर हैं। यह कहना है राजोरी-पुंछ रेज के डीआईजी अशोक कुमार अत्री की। उन्होंने मंगलवार को जिला पुलिस लाइन में शहीदी दिवस के कार्यक्रम के बाद इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकवादी संगठनों के आका सीमा पार से घुसपैठ कराने की फिराक में हैं। हालांकि एलओसी हो या फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा, भारतीय सेना के जवान पैनी निगाह रखते हुए नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों में खलल डालने की मंशा

indian army increased surveillance along the border

डीआईजी ने बताया क‌ि राजोरी-पुंछ एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन के दौरान किसी भी घुसपैठ से इंकार करते हुए कहा कि यह संभव नहीं है।

फिर भी पुलिस कोई रिस्क नहीं ले रही। आगामी विधानसभा चुनावों में खलल डालने की मंशा से भी आतंकी घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों सीमावर्ती जिलों में सभी इंफिल्ट्रेशन रूटों पर कड़ी नजर रखने के साथ आतंकवादियों के ओजीडब्ल्यू पर भी पैनी निगाह रखी है।

डीआईजी के अनुसार पुलिस की एसओजी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में कड़ी नजर रखें। दोनों जिलों में आतंकियों के घुसपैठ के रूटों पर भी कड़ी नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed