{"_id":"5da48cfd8ebc3e015255a9f3","slug":"indian-army-gives-befitting-reply-to-pakistan-army-five-soldiers-were-killed-four-posts-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को भारतीय सेना का करारा जवाब, पांच सैनिक ढेर, पाक की चार चौकियां भी हुईं तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को भारतीय सेना का करारा जवाब, पांच सैनिक ढेर, पाक की चार चौकियां भी हुईं तबाह
Mon, 14 Oct 2019 08:28 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 14 Oct 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में रविवार को पांच सैनिक मार गिराए गए। इसके साथ ही चार चौकियां भी तबाह हुई हैं। गोलाबारी में शनिवार को एक जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तान इस सेक्टर में लगातार अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
पाकिस्तान की ओर से उड़ी सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलाबारी की जा रही है। सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। शनिवार रात की गई गोलाबारी में 18 मराठा लाई की सिग्नल यूनिट में तैनात जवान संतोष शहीद हो गए थे। रविवार को भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की तो सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने जवाबी कार्रवाई में पांच सैनिकों को मार गिराए जाने की बात कही है।
ज्ञात हो कि रविवार सुबह नांबला गांव को निशाना बनाया गया था। शनिवार को भी उड़ी सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही हथलंगा, सिलिकूट व नांबला के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया था। प्रशासन ने लगातार हो रही गोलाबारी से एलओसी से सटे गांवों के लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। एसडीएम का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।