{"_id":"5bfba919bdec22416555e19c","slug":"indian-army-gave-tribute-to-martyred-naik-nazir-ahmad-in-shopian-encounter-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: शोपियां में शहीद हुए जवान को सेना ने दी श्रद्धांजलि, छह आतंकियों को मुठभेड़ में किया था ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शोपियां में शहीद हुए जवान को सेना ने दी श्रद्धांजलि, छह आतंकियों को मुठभेड़ में किया था ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान को आखरी सलामी देते सेना के ऑफिसर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षाबलों ने कश्मीर में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में रविवार को 7 आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। शहीद जवान को सोमवार सुबह कश्मीर में श्रद्धांजलि दी गई। इस मुठभेड़ में एक अन्य जवान घायल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर पथराव भी किया था। भीड़ पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों को गोली चलानी पड़ी। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई, चार अन्य घायल हो गए।
शोपियां मुठभेड़ में शहीद जवान की पहचान नायक नजीर अहमद के रूप में हुई है। वह सेना की 162 टीए बटालियन में तैनात थे और इन दिनों प्रतिनियुक्ति के आधार पर सेना की 34 आरआर से जुड़ें हुए थे। वह जिला कुलगाम के रहने वाले थे। 34 आरआर के जवान सुनील कुमार भी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।
विज्ञापन
शौपियां के एसएसपी संदीप चौधरी का कहना है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि बाटागुंड गांव में आतंकवादियों का एक दल छिपा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद 34 आरआर,सीआरपीएफ व एसओजी की टीम ने शनिवार देर रात ही इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। आतंकवादी एक मकान में छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ने पर आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
एसएसपी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने पोजीशन लेते हुए फायरिंग की और छह आतंकियों को मार गिराया। गोलीबारी में 34आरआर का एक जवान नजीर अहमद घायल हो गया। जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां बाद में उसकी मौत हो गई। वह कुलगाम के रहने वाले थे। मुठभेड़ स्थल के पास आतंकियों के समर्थन में उतरे लोगों पर काबू पाने में पांच नागरिकों को भी गोली लग गई। पांचों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शोपियां और कुलगाम जिले में एहतियाती तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद की गई है।
विज्ञापन
Srinagar: Tributes paid to Naik Nazir Ahmad, who lost his life in Shopian encounter yesterday. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/BnOOKACi7X
— ANI (@ANI) November 26, 2018विज्ञापन