{"_id":"5ce58e80bdec2207073c58cd","slug":"indian-army-foiled-an-infiltration-bid-in-gurez-sector-of-north-kashmir-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना ने नाकाम की आतंकियों की घुसपैठ, खदेड़ा पीओके, गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना ने नाकाम की आतंकियों की घुसपैठ, खदेड़ा पीओके, गोला-बारूद बरामद
Wed, 22 May 2019 11:31 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 22 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। कश्मीर में पीओके से सटे जिले बांदीपोरा में चार से पांच आतंकी घुसपैठ की फिराक में थे। सेना की सतर्कता से इस घुसपैठ को नाकाम किया गया है। तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में असलहा और अन्य विस्पोटक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता के अनुसार बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नौशहरा नर के रास्ते कंजलवन में बुधवार शाम चार बजे के करीब हलचल देखी गई। सेना के जवान की मुस्तैदी के चलते जब इन आतंकियों को चैलेंज किया गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सेना ने उन्हें सीमा पार खदेड़ दिया।
विज्ञापन
घुसपैठ की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग पार्टी को मौके से दो एके-47 राइफल, नौ मैगजीन, 187 कारतूस, एक चीन निर्मित पिस्टल और दो उसकी मैगजीन और एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन