फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army evacuated citizen of PoK

भारतीय सेना ने बचाई पीओके के नागरिकों की जान

Fri, 19 Sep 2014 08:03 PM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
Indian Army evacuated citizen of PoK

कश्मीर में आई बाढ़ में अपने देश के नागरिकों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाली भारतीय सेना पडोसियों का भी पूरा ख्याल रख रही है।

विज्ञापन


पहले पाकिस्तान से कश्मीर आए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को सेना ने पूरी हिफाजत से बाहर निकाला और अब कश्मीर में फंसे पीओके के नागरिकों को भी बाढ़ से सुरक्षित निकाल कर इंसानियत की मिसाल कायम की है। यही कारण है कि बाढ़ से सुरक्षित बचाए गए पीओके के नागरिक सेना के जज्बे के कायल हो गए हैं और उसके गुण गाते नहीं थक रहे।
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले ही सेना द्वारा पाकिस्तान के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को बाढ़ ग्रस्त इलाकों से सुरक्षित बाहर निकालने पर काफी तारीफ हुई थी। भारत आए पाक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेना के जज्बे और रवैये की जी खोलकर तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओके के 68 लोग फंसे थे कश्मीर की बाढ़ में

Indian Army evacuated citizen of PoK

इसके बाद से ही सेना लगातार कश्मीर में बचाव अभियान में जुटी हुई है। इसी बीच सेना को जानकारी मिली की पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के कुछ नागरिक भी कश्मीर में विभिन्न इलाकों में फंसे हुए हैं।

ये वो लोग थे जो व्यापार या अन्य कामों के सिलसिले में चक्‍कां दा बाग से होते बस द्वारा भारत आते रहे हैं। लेकिन कुछ दिन पहले आई प्राकृतिक आपदा आने के कारण यहीं फंस गए।

इसके बाद सेना ने इंसानियन और आपसी सौहार्द्र की शानदार मिसाल पेश करते हुए 68 नागरिकों को पूरी हिफाजत से बाहर निकाला। सेना द्वारा रेसक्यू किए गए पीओके के मीरपुर निवासी असलम शेख ने कहा कि वो कुछ दिन पहले ही यहां आए थे और बाढ़ के कारण कश्मीर में फंसे हुए थे।

कहा सेनाओं ने सीमाओं से ऊपर उठकर की हिफाजत

Indian Army evacuated citizen of PoK

उन्हें उम्‍मीद नहीं थी कि वो दो तीन महीने से पहले यहां से निकल भी पाएंगे लेकिन सेना ने पूरी तत्परता से कार्य करते हुए उन्हें महफूज निकाल लिया। वहीं पीओके के कोटली निवासी उमर फारुख भारतीय सेना की तारीफ करते करते भावुक हो गए।

कहा सेना ने सीमाओं से ऊपर उठकर हमारी मदद की। वहीं पीओके के नागरिक मोहम्मद अफसर भी भारतीय सेना की तारीफ कसीदे गढ़ते नजर आए। भारतीय जवानों द्वारा बचाए गए सभी 68 नागरिकों को पुंछ के चक्कां दा बाग से बस में बैठाकर पाकिस्तान के रावलकोट के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed