फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian army destroyed six posts of Pakistan, four soldiers killed and six injured

पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, छह चौकियां तबाह, चार सैनिक ढेर और छह घायल

Sat, 21 Nov 2020 07:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Nov 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Indian army destroyed six posts of Pakistan, four soldiers killed and six injured
पाकिस्तानी पोस्ट - फोटो : amar ujala

जम्मू के नगरोटा में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को ढेर किए जाने से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में गोलाबारी कर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। शनिवार रात पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना के एक हवलदार शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। दूसरी तरफ सेना की मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की छह चौकियां तबाह हो गईं। इस दौरान चार सैनिक मारे गए, जबकि छह घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


शहीद होने वाले हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी थे। सेना ने उनके बलिदान पर नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी को पूरा देश हमेशा याद रखेगा। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए पहले छोटे हथियारों से गोलीबारी की। कुछ देर बाद मोर्टार से गोले दागने शुरू कर दिए। इस दौरान पाकिस्तान ने आतंकियों को घुसपैठ कराकर भारतीय क्षेत्र में भेजने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। सेना की गोलाबारी के दौरान पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लाम क्षेत्र में सेना ने अलर्ट जारी करते हुए इलाके में रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया है।  सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर हालात तनावपूर्ण हैं। सेना पाकिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने आईबी पर भी छह घंटे दागे गोले
भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हीरानगर तथा सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलाबारी की। बीएसएफ की पोस्ट के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। लेकिन किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।


पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने भीके चक, करोल पंगा, चक सामां पोस्ट से रात दस बजे हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी शुरू की जो सुबह चार बजे तक जारी रही। बीएसएफ की मनियारी, करोल कृष्णा, सतपाल व गुरनाम पोस्ट को निशाना बनाया। वहीं, सांबा जिले के सीमावर्ती गांव चक दुल्मा के अग्रिम पोस्ट कटाव पर पाक रेजरों ने शनिवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया। रेजरों ने सुकमाल पोस्ट से बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट कटाव पर गोलीबारी शुरू कर दी। बीएसएफ के जवानों ने संयम बनाए रखा और कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed