फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian army changes strategy on Line of Control

LoC पर सेना ने बदली रणनीति, पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की सुगबुगाहट

Tue, 09 May 2017 01:51 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 09 May 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
Indian army changes strategy on Line of Control
भारतीय सेना - फोटो : फाइल फोटो

बैट हमले के बाद पाक के साथ बढ़ी तनातनी के बीच एलओसी पर सेना ने रणनीति बदली है। एलओसी पर नौशेरा से लेकर पुंछ तक दुश्मन के नापाक साजिशों पर एक साथ जवाबी कार्रवाई की रणनीति के तहत तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


इसके लिए एलओसी से सटे डेट यूनिट (गोला बारूद भंडारण यूनिट) में गोला बारूद का जखीरा भेजा जा रहा है। हालांकि, सेना का कहना है कि रूटीन के तहत ही सारी तैयारियां हैं। किसी भी प्रकार का अतिरिक्त इंतजाम नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि डेट यूनिट में गोला बारूद भरपूर स्टोर कर लिया गया है। जरूरत के अनुसार इनकी फारवर्ड पोस्टों पर सप्लाई की जाएगी। तैयारी है कि यदि पाक ने किसी पोस्ट पर नापाक कोशिश की तो इसका एक साथ मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

LoC पर हाई अलर्ट पर भारतीय सेना

Indian army changes strategy on Line of Control
भारतीय सेना - फोटो : File Photo

बैट हमले के बाद एलओसी पर सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अकेले में जवानों की पेट्रोलिंग बंद कर दी गई है। पेट्रोलिंग के लिए ग्रुप में ही जवानों को भेजा जा रहा है। भारत की ओर से फारवर्ड पोस्ट पर निगरानी बढ़ाई गई है। दुश्मन के पोस्टों पर हो रही हलचल पर बारीक निगाह रखी गई है।

नौशेरा सेक्टर के झंगड़, कलसियां, राजोरी, बालाकोट, कृष्णा घाटी, मनकोट सेक्टर सहित पूरी एलओसी पर जवानों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सेना की हलचल तेज है। रोजाना बख्तरबंद गाड़ियां सैन्य ठिकाने पर पहुंच रही हैं। कहा जा रहा है कि इनमें गोला बारूद लाया जा रहा है।  

ग्रामीणों में दहशत
ग्रामीणों का कहना है कि सेना की ओर से जिस प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं, उससे लगता है कि जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इससे दहशत है। ग्रामीणों को इस बात का भय सता रहा है कि दोनों ओर से गोलाबारी में जान माल का नुकसान उठाना पड़ सकता है। पहले भी लोगों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed