{"_id":"5f7bc7a18ebc3e9bf00e06e5","slug":"indian-army-arrested-one-ogw-of-terrorists-arrested-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, सेना ने हैंड ग्रेनेड और गोलियां की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, सेना ने हैंड ग्रेनेड और गोलियां की बरामद
Tue, 06 Oct 2020 06:55 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
आतंकी मददगार से मिले हेंड ग्रेनेड
- फोटो : amar ujala
राजोरी से थन्नामंडी मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी की ओर जा रही एक टाटा सूमो की तलाशी के दौरान सेना और पुलिस ने आतंकियों के एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हैंड ग्रेनेड और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार को सेना ने एक पूर्व सूचना पर थन्नामंडी मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी जाती टाटा सूमो नंबर जेके13ए-4481 को डेरा गली के पास नाके पर रोका। तलाशी के दौरान 2 हैंड ग्रेनेड और एके 47 के 15 राउंड बरामद किए गए।
विज्ञापन
सेना ने पकड़े गए ओजीडब्ल्यू इरफान अहमद जराल पुत्र बशीर अहमद जराल निवासी रंगीर कैलर शोपियां को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ओजीडब्ल्यू से पूछताछ कर उसके संपर्क में आने वाले आतंकियों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन