{"_id":"58845a474f1c1b9a25f00381","slug":"indian-army-and-police-made-security-arrangements-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: सेना और पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी, गणतंत्र दिवस पर परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सेना और पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी, गणतंत्र दिवस पर परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : File Photo
आगामी गणतंत्र दिवस में किसी भी तरह के खलल से निपटने को सेना और पुलिस ने मिलकर मंथन किया। नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट कोर मुख्यालय में सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जहां सुरक्षा को मजबूत करने और किसी तरह की आतंकी घटना से निपटने कर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
कोर के जीओसी एके शर्मा, पुलिस महानिदेशक एसपी वैद, आईजी जम्मू दानेश राणा, मंडलायुक्त पवन कोतवाल, आईजी बीएसएफ, आईजी सीआरपीएफ और सेना एवं सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को बिना किसी घटना के कामयाब बनाने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार की गई। सेना के जीओसी ने कहा कि पीरपंजाल क्षेत्र में सेना पूरी तरह से सक्रिय है, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द्र और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
एलओसी और सीमा पर भी एलर्ट होंगे सुरक्षाबल
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
सेना नियंत्रण रेखा और अन्य जगहों पर किसी भी तरह की घुसपैठ और घटना से निपटने की हर तरह की चुनौती के लिए तैयार है। वहीं डीजीपी और सेना जीओसी ने सभी सुरक्षा एजेंसियां के साथ मिलकर काम करने के बंदोबस्त पर संतुष्टि जताई।
साथ ही सभी को तालमेल बढ़ाकर काम करने के लिए कहा। हालांकि बैठक में यह भी कहा गया कि सभी सुरक्षा बलों को और अधिक सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है।
साथ ही सभी को तालमेल बढ़ाकर काम करने के लिए कहा। हालांकि बैठक में यह भी कहा गया कि सभी सुरक्षा बलों को और अधिक सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है।