फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   India took revenge 2013 bat attack

हेमराज का सिर काटने वाला आंतकी मारा गया

Wed, 15 Jul 2015 07:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 15 Jul 2015 07:31 AM IST
विज्ञापन
India took revenge 2013 bat attack

मेंढर तहसील के बलनोई गांव के पास रविवार की देर रात सीमा पार से घुसपैठ का प्रयास करने वाले एक आतंकी को सेना के जवानों ने मार गिराया। मारा गया आतंकी पाकिस्तान के हजीरा गांव का रहने वाला है और 2013 में हुए बैट हमले में शामिल था।

विज्ञापन


खबरों के अनुसार यह वही आतंकी है जिसने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मिलकर हेमराज और उसके साथी सुधाकर सिंह को सरहद पर शहीद कर दिया था और दोनों का सर कलम कर दिया था।
विज्ञापन


8 जनवरी 2013 में दो भारतीय जवानों हेमराज और सुधाकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उस दिन सीमापार से पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ आए आतंकवादी हेमराज और सुधाकर सिंह का सिर काटकर अपने साथ लेते गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता के अनुसार रविवार की देर रात हेल्मेट पोस्ट के पास चारसे पांच आतंकियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। सेना ने नाइट विजन डिवाइसेज से उसकी पुष्टि की।


आतंकियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ तड़के तीन बजे से पौने चार बजे तक चली। जवानों की ओर से की गई कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि बाकी वापस पाकिस्तान भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed