फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   India stands with Indian army

पाक को जवाब: सोशल मीडिया पर लोग बोले 'सेना बोलती नहीं,करके दिखाती है'

Tue, 23 May 2017 07:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 23 May 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
India stands with Indian army
twitter tv

नौशेरा में पाकिस्तान को मिले विध्वंसक जवाब के बाद जैसे ही सेना द्वारा पाकिस्तानी चौकियों को जमींदोज करने का वीडियो जारी किया गया। सारे देश में भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर देश के हर भाग से सेना की इस पराक्रमी कार्रवाई के बाद लोगों ने सेना के जांबाज जवानों को न सिर्फ बधाई दी बल्कि पाकिस्तान को अब भी एलओसी और सीमा पर अपनी नापाक हरकतों से बाज आने की नसीहत भी दी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की चौकियों पर महज 24 सेकेंड में 10 गोले बरसाने वाली भारतीय सेना के इस विध्वंसक जवाब के साथ सेना द्वारा जारी किया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके साथ ही फेसबुक ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर सेना की इस कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर किए गए करीब 35 हजार ट्वीट

India stands with Indian army
indian army - फोटो : File Photo
सेना की कार्रवाई के वीडियो के वायरल होने के बाद से ही ट्विटर पर Indian Army हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। सेना की कार्रवाई की जानकारी मीडिया में आने के बाद से कुछ ही घंटों में इस हैशटैग पर 35 हजार से ज्यादा ट्वीट किये जा चुके हैं। 

वहीं फेसबुक पर भी तमाम प्रोफाइल्स पर सेना के इस वीडियो को जारी करते हुए लोगों ने पोस्ट लिखे। एक ओर जहां लोगों ने सेना को पाकिस्तान को ऐसे ही उसी की भाषा में जवाब देने की बात कही, वहीं कई लोगों ने सेना के इस पराक्रम पर जवानों के साहस की जमकर वाहवाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed