फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   india gives strong retaliation to pakistan in CFV

सीजफायर उल्लंघन पर पाक को करारा जवाब, कई चौकियां तबाह, 2 सैनिक ढेर

Sun, 09 Jul 2017 07:27 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 09 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
india gives strong retaliation to pakistan in CFV
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : File Photo

एलओसी पर पाक की ओर से दागे गए गोलों के जवाब में पाक सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दो पाक सैनिक ढेर कर दिए गए, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।  कई पाक चौकियां तबाह हुई हैं। इससे बौखलाए पाक ने रविवार को दिनभर की शांति के बाद शाम को भारतीय चौकियों तथा ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के करमाड़ा सेक्टर में कसलियां, चक्कां दा बाग, करमाड़ा, खड़ी और फकीरदरा में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की। शाम लगभग छह बजे पाक सेना की 24 फ्रंटियर फोर्स ने अपनी चौकियां बकरी, बकरी-1, मैदान और 494 से भारतीय सेना की 15 मराठालाई इंफेंट्री रेजीमेंट चौकियाें बेगम, चीता, नोल और सुसर के साथ गांव करमाड़ा, कसलियां, खड़ी, फकीरदरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना कर गोले दागने शुरू किए। इसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन


करमाड़ा सेक्टर में अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने पर शनिवार को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक अधिकृत तैत्रिनोट क्षेत्र में तीन नागरिकों और बांडी अब्बासपुर में एक नागरिक की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलाबारी में भारतीय जवान की पत्नी समेत हो गई थी मौत

india gives strong retaliation to pakistan in CFV
पाकिस्तान ने किया था सीजफायर का उल्लंघन - फोटो : डेमो फोटो
शनिवार को पाक की गोलाबारी में भारतीय सेना के जवान मोहम्मद शौकत और उनकी पत्नी साफिया बी की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनकी तीन पुत्रियाें समेत चार लोग घायल हो गए थे। गोलाबारी में कई घरों और स्कूलों को नुकसान पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed