भारत के पास पीओके हासिल करने की ताकत नहीं: फारूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक डा. फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर के विवादित हिस्से को लेकर एक बार फिर बयान देकर इस मुद्दे को दोबारा से गरमा दिया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के पास इतनी ताकत नहीं है कि वह पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को फिर से हासिल कर सके। फारूक ने कहा कि ऐसी ही हालत इस्लामाबाद की भी है, क्योंकि उनके पास भी कश्मीर के इस हिस्से को लेने की क्षमता नहीं है।
फारूक द्वारा अपने पूर्व दिए बयान का बचाव करते हुए कहा गया कि इस तरीके से पीओके ठीक वैसी ही स्वायत्तता से पाकिस्तान का हिस्सा बन जाएगा जैसी स्वायत्तता हमारे कश्मीर के पास है।
और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला
इसके बाद दोनों तरफ के लोगों के लिए सीमा के इस पार या उस पार की आवाजाही आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद भारत और पाकिस्तान एक साथ व्यापार कर सकेंगे।
फारूक ने कहा कि इसके बाद दोनों तरफ की परेशानियां खत्म हो जाएंगी, जिसके चलते भारत और पाकिस्तान को सेना की जरूरत नहीं होगी।
जम्मू में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डा. फारूक अब्दुल्ला द्वारा पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा कहते हुए उसे उसी के साथ रहने की बात कही थी, जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर सियासत शुरू हो गई थी।