{"_id":"bf470a6756e5fa12188af773029dcbd7","slug":"india-china-troops-hold-meet-along-lac-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के चीन दौरे से पहले सैन्य अफसरों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के चीन दौरे से पहले सैन्य अफसरों की बैठक
एजेंसी/दिल्ली
Updated Tue, 05 May 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख के चुशुअल सेक्टर में भारत और चीन के अधिकारियों में बैठक हुई। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बार्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति कायम रखने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
उत्तरी कमांड के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित बीपीएम के लिए ब्रिगेडियर जेकेएस विर्क और चीन की ओर से वरिष्ठ कर्नल फांजुन ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन
गोस्वामी के मुताबिक शुक्रवार को हुई बैठक बीते 15 दिनों में तीसरी बैठक थी। इससे पहले 14 और 24 अप्रैल को भी दोनों देशों की सेनाओं के अफसरों की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक बीपीएम के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों के अफसरों द्वारा दोनों देशों की सरकारों में हुए समझौतों पर अमल करने और शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।