फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   india china news in hindi, Case against Congress councilor Zakir Hussain from Kargil for anti national audio clip goes viral

एलएसी के हालात पर कारगिल में कांग्रेस नेता की देश विरोधी ऑडियो क्लिप वायरल, लद्दाख में आक्रोश

Sat, 20 Jun 2020 01:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Jun 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
india china news in hindi, Case against Congress councilor Zakir Hussain from Kargil for anti national audio clip goes viral
ऑडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

एलएसी के हालात को लेकर फोन पर आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता और कारगिल से पार्षद जाकिर हुसैन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट की शिकायत पर कारगिल पुलिस ने जाकिर के खिलाफ आईपीसी की धारा 124-ए, 153-ए, 153-बी, 505 और 188 के तहत एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन


ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद इस बातचीत को सुनने पर पूरे लद्दाख में आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल (एलएएचडीसी) ने इस बातचीत को बेहद निंदनीय करार देते हुए व्यक्तिगत बताया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः ...तो लद्दाख के मुर्गो से सड़क बनाकर पाकिस्तान तक जाना चाहता है ड्रैगन
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो क्लिप में पार्षद जाकिर हुसैन की एक कश्मीरी दोस्त के साथ बातचीत का दावा किया जा रहा है। कथित रूप से जाकिर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बने हालात को लेकर आपत्तिजनक बातें करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। कारगिल पुलिस के अनुसार संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरा, कहा- देशद्रोही बयान पर भी पार्टी से नहीं निकाला
भाजपा नेता और लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कारगिल प्रवक्ता और पार्षद का ऑडियो क्लिप देश विरोधी मानसिकता का सबूत है। इसमें वे लेह को चीन के साथ और कारगिल को कश्मीर के साथ जोड़कर पाकिस्तान में मिलाने की बात कर रहे हैं। हैरत की बात है कि कांग्रेस आला कमान ने ऐसे नेता को पार्टी से निकाला नहीं है।


यह भी पढ़ेंः चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार

फोन पर बातचीत से पार्टी का कोई ताल्लुक नहीं है। निजी स्तर पर हुई यह बातचीत बेहद निंदनीय है। जाहिर हुसैन को नोटिस जारी किया गया है। कारगिल के लोग हमेशा देश और सेना के साथ खड़े हुए हैं। अब तक जितने भी युद्ध हुए हैं, कारगिल निवासियों ने अग्रिम मोर्चे पर जाकर बलिदान दिए हैं।- नसीर मुंशी, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कारगिल

ऑडियो क्लिप में हुई बातचीत बेहद आपत्तिजनक है। परिषद के तमाम सदस्य इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कारगिल के लोगाें का इतिहास देशभक्ति से भरा रहा है। यहां के लोग हर हाल में सेना और देश के साथ खड़े रहे हैं। -फिरोज खान, अध्यक्ष, एलएएचडीसी, कारगिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed