{"_id":"befe8502d5f53cb4b5fd63cd5b22df7b","slug":"india-and-pakistan-agree-to-exercise-restraint-on-loc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"LOC पर तनाव कम करने पर सहमत हुए भारत-पाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC पर तनाव कम करने पर सहमत हुए भारत-पाक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 21 Sep 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने लाइन आफ कंट्रोल पर सीजफायर के उल्लंघन को रोकने और तनाव को कम करने का फैसला किया है। दोनों ओर के उच्च सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को पुंछ के चक्का दा बाग में हुई फ्लैग मीटिंग में फायरिंग से आम नागरिकों की मौत पर भी चिंता जताई गई।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार दोनों देशों के ब्रिगेड कमांडर स्तर की बैठक सुबह 11.30 बजे अच्छे माहौल में शुरू हुई। लगभग एक घंटे तक चली मीटिंग में दोनों ओर से सीजफायर के उल्लंघन का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों ने संयम बरतने पर बल दिया और एलओसी पर तनाव करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए राजी हुए। बैठक में भारत का नेतृत्व ब्रिगेडियर एचएस सरीन और पाकिस्तान के ब्रिगेडियर ओसमान कर रहे थे।
विज्ञापन
एलओसी पर पिछले 20 दिन लगातार फायरिंग के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारी फ्लैग मीटिंग के लिए तैयार हुए। सितंबर माह में ही पाकिस्तान की ओर से एलओसी के अलग-अलग सेक्टर में 25 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया।
पिछले रविवार को भारी फायरिंग में बीएसएफ के एएसआई सोहन शहीद हो गए थे। लगभग एक साल के बाद दोनों देशोें की ब्रिगेड स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई है। पिछली बार चार सितंबर 2014 को दोनों देशों के बीच मीटिंग हुई थी।