फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   independent MLA to play a big role in mlc elections

J&K: विधान परिषद् चुनाव में बड़ी भूमिका अदा करेंगे निर्दलीय विधायक

Fri, 31 Mar 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 31 Mar 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
independent MLA to play a big role in mlc elections
विधान परिषद् चुनाव - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू-कश्मीर में विधान परिषद की छह सीटों के लिए नामांकन भरने वाले सभी आठ उम्मीदवारों के पर्चे जांच में वैध पाए गए हैं। चुनाव के रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान ने वीरवार को उम्मीदवारों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की और उन्हें वैध बताया। भाजपा से सबसे ज्यादा चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।

विज्ञापन


इनमें जम्मू संभाग से विक्रम रंधावा, पुंछ जिले से प्रदीप शर्मा और कश्मीर प्रोवेंस की एक सीट के लिए गिरधारी लाल रैणा उर्फ अजय भारती और अशोक कुमार भट्ट (कवरिंग उम्मीदवार) ने नामांकन भरा है। पीडीपी से जम्मू संभाग की सीट से अब्दुल क्यूम डार और कश्मीर संभाग से यासिर रेशी ने पर्चा दाखिल किया हुआ है।
विज्ञापन


कांग्रेस से जम्मू संभाग की सीट के लिए ठाकुर बलबीर सिंह और नेशनल कांफ्रेंस से आगा सईद महमूद ने पर्चा भरा हुआ है। रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान का कहना है कि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख तीन अप्रैल 2017 को है और अगर जरूरी हुआ तो चुनाव 17 अप्रैल 2017 को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित होंगे प्रत्याशी

independent MLA to play a big role in mlc elections
निर्विरोध निर्वाचित होंगे प्रत्याशी - फोटो : Demo Pic.

वहीं चुनाव में विपक्षी दल नेकां और कांग्रेस के आपसी तालमेल में एक-एक सीट पर ही उम्मीदवार उतारे जाने से छह सीटों में चार पर भाजपा-पीडीपी के उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना और कश्मीर की एक सीट पर नेकां उम्मीदवार का चुना जाना तय है। 

छह में से केवल जम्मू संभाग की एक सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार विक्रम रंधावा और कांग्रेस के उम्मीदवार ठाकुर बलवीर सिंह के मध्य मुकाबला होगा, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार हार-जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में पार्टियां निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed