फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   independent mla rashid disrupts J&K assembly session

जम्मू कश्मीर विधानसभा में बीफ प्रतिबंध पर हंगामा

Sat, 03 Oct 2015 08:32 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
independent mla rashid disrupts J&K assembly session

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में लगातार खलल डालते हुए विधायक इंजीनियर रशीद ने पीडीपी-भाजपा सरकार पर आरएसएस के एजेंडे को आगे ले जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


विधानसभा स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने जैसे ही शोक संदेश को पढ़ना शुरू किया वैसे ही इंजीनियर रशीद बैनर लेकर अपनी सीट से खड़े हो गए और बीफ प्रतिबंध को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बैनर पर लिखा था ‘धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं’। हंगामा करते हुए रशीद ने सदन के वेल में जाने की कोशिश की, लेकिन मार्शलों ने इस प्रयास को विफल कर दिया। पहले दिन पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम सहित अन्य दिवगंतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारा गला क्यों घोंटा जाता है'

independent mla rashid disrupts J&K assembly session

रशीद सदन में लगातार हंगामा करते रहे और सरकार पर आरएसएस का एजेंडे को आगे ले जाने का आरोप लगाया। रशीद ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से बीफ प्रतिबंध के मुद्दे पर उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि राज्य के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आप आरएसएस के एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन यह नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे पर बात कर सकते हैं तो हम यहां सदन में किसी मुद्दे पर बात क्यों नहीं कर सकते, हमारा गला क्यों घोंटा जाता है।

स्पीकर जब पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व मंत्री गुलाम रसूल कार, मीर गुलाम मोहम्मद, जनकराज गुप्ता और अन्य लोगों को लेकर शोक संदेश पढ़ रहे थे तब भी इंजीनियर रशीद हंगामा कर रहे थे कि ‘कृपया उनके बारे में बात करो जो जिंदा हैं न कि जो मर चुके हैं’।

उन्होंने स्पीकर से कहा कि बीफ प्रतिबंध पर चर्चा नहीं होने देना गलत है, इसका जवाब देना होगा। इसके बाद रशीद सदन वाकआउट कर गए। गौरतलब है कि विधायक पहले से ही राज्य में गोहत्या, बीफ प्रतिबंध के 1862 के कानून को रद्द करने की मांग के लिए एक बिल प्रस्तुत कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed