{"_id":"64d2ac95c3660c0d33050afb","slug":"independence-day-jammu-news-c-10-jam1008-177918-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जारी, घाटी में सेना ने बढ़ाई सुरक्षा, सीसीटीवी और ड्रोन से हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जारी, घाटी में सेना ने बढ़ाई सुरक्षा, सीसीटीवी और ड्रोन से हो रही निगरानी
Wed, 09 Aug 2023 01:16 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:16 PM IST
सार
घाटी में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। घाटी के अन्य इलाकों समेत श्रीनगर में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : Agency
विस्तार
कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। घाटी के अन्य इलाकों समेत श्रीनगर में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। कई मोबाइल चेक-पॉइंट्स भी स्थापित किए हैं। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रखा है। श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा।
विज्ञापन
स्टेडियम व आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। श्रीनगर शहर में दाखिल होने वाले सभी रास्तों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध हैं। हर व्यक्ति व गाड़ी की तलाशी ली जा रही है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। लाल चौक और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष कमांडोज तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, हर गाड़ी की तलाशी
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा एजेंसियों को पैनी नजर रखने के निर्देश हैं। हाईवे पर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर समेत अन्य इलाकों में इनपुट मिल रहे हैं, जिसके चलते वहां बड़े स्तर पर कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। हालांकि, कोई विशेष इनपुट अभी तक नहीं है, लेकिन जहां भी कुछ जानकारी मिलती है, वहां सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन