फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   independence day celebrations will be carried out in grand manner said JPrincipal Secretary jk

कश्मीरः प्रधान सचिव ने दिया 2016 की घटना का हवाला, कहा- हमने लोगों की जिंदगियां बचाईं

Tue, 13 Aug 2019 03:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 13 Aug 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
independence day celebrations will be carried out in grand manner said JPrincipal Secretary jk
प्रधान सचिव जम्मू-कश्मीर योजना आयोग - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर योजना आयोग के प्रधान सचिव ने स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले समारोह को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के सभी जिलों में ड्रेस रिहर्सल चल रहा है, स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण मनाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र लगभग पूरी तरह से प्रतिबंधों से मुक्त है, लेकिन कश्मीर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध जारी हैं।

विज्ञापन
 
जम्मू-कश्मीर में लगाए गए प्रतिबंधों पर उन्होंने कहा कि हमने 2008 और 2016 में भी राज्य में गड़बड़ी देखी है। 2016 में एक सप्ताह में 37 मौतें हुई थीं। लेकिन पिछले एक हफ्ते में एक भी दुर्घटना नहीं हुई है। साथ ही कहा कि कम से कम और उचित प्रतिबंध लगाकर हम लोगों की जिंदगी बचाने में सफल रहे हैं। साथ ही घाटी में कई ट्विटर अकाउंट बंद किये जाने पर उन्होंने कहा कि सभी फर्जी ट्विटर पर संज्ञान लिया गया है। कहा कि इनमें वह अकाउंट शामिल हैं जो घाटी की शांति व्यवस्था में खलल पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इसे कानूनी स्तर पर, प्रक्रियात्मक रूप से और उचित तरीके से निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से जम्मू और कश्मीर में इंटरनेट सेवा, मोबाइल नेटवर्क सेवा बंद कर दी गई थी। जम्मू में मोबाइल नेटवर्क सेवा में पहले ही छूट दी जा चुकी है। लेकिन अभी कश्मीर के कई हिस्सों में प्रतिबंध पूर्व की तरह ही लागू हैं। बकरीद के त्योहार को देखते हुए कश्मीर में जारी प्रतिबंधों में छूट दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed