{"_id":"5f37b87450196f5902280373","slug":"independence-day-celebrated-in-sealed-wards-in-reasi-district-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: कोरोना ने बंद किए रास्ते तो लोगों ने ऐसे मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: कोरोना ने बंद किए रास्ते तो लोगों ने ऐसे मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
Sat, 15 Aug 2020 03:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियासी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियासी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 Aug 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
रियासी में ध्वजारोहण करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल के चलते जम्मू संभाग के रियासी जिले में स्वतंत्रता दिवस सील किए गए वार्डो में भी मनाया गया। इस दौरान तीन मोहल्लें के लोगों ने एक साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
बता दें कि वार्ड सात में एक ही परिवार के तीन लोगों के संक्रमित होने के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। इसी वार्ड की सीमा से सटे वार्ड नंबर पांच का भी कुछ हिस्सा कंटीले तारों को लगाकर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
पिछले दिनों वार्ड आठ में रहने वाले एक युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद उक्त वार्ड को भी बंद रखा गया है। वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिये मोहल्लें के लोगों ने आपस मे सलाह की। इसके बाद लोगों ने एक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन